OMG: बदला लेने के लिए केकड़े को जिंदा निगल गया शख्स, पूरी सच्चाई जान दंग रह जाएंगे आप

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 11:41 AM IST

Ajab Gajab News: चीन में एक शख्स ने जिंदा केकड़ा को निगल लिया। उसके बाद उसकी हालत ऐसी हो गई कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। वहीं, जब सच्चाई सामने आई तो सब दंग रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • चीन में एक शख्स की बेटी को केकड़े ने काट लिया
  • बदला लेने के लिए शख्स ने जिंदा केकड़े को निगल लिया
  • जिंदा केकड़ा खाने से शख्स की तबीयत बिगड़ गई

Ajab Gajab News: ये तो हम सब जानते हैं बदले की भावना में कई बार लोग गलत कदम भी उठा लेते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो बदला लेने के चक्कर में अपनी पूरी जिंदगी तबाह कर लेते हैं। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है चीन से, जहां एक शख्स ने बदला लेने के लिए केकड़े को जिंदा निगल लिया। कुछ समय बाद शख्स की ऐसी हालत हो गई कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ गया। इस बात को सुनकर आप भी जरूर हैरान हो रहे होंगे या हो सकता है आप में से कुछ लोगों को यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Crab

बदले के चक्कर में खेल हो गया

ये अजीबोगरीब घटना घटी है चीन के पूर्वी तटीय प्रांत में, जहां 39 साल का लू जिंदा केकड़ा को निगल लिया था। करीब दो महीने बाद पीठ में दर्द की शिकायत लेकर वो हॉस्पिटल पहुंचा। उनकी छाती, लीवर, पेट और पाचन क्रिया का टेस्ट किया गया, जिसमें बदलाव देखे गए। लेकिन, इसके पीछे का कारण का पता नहीं लगाया जा सका। डॉक्टर्स का कहना था कि हमने कई बार उनसे पूछा कि क्या आपने कुछ अजीबोगरीब चीजें तो नहीं खाई, लेकिन वो हमेशा ना ही कहते रहे। लेकिन, एक दिन उनकी पत्नी ने ऐसी सच्चाई बताई जिसके बारे में जानकर डॉक्टर्स भी दंग रह गए। उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने जिंदा केकड़ा खा लिया था। जब उनसे पूछा गया कि आपने ऐसा क्यों किया? इस पर उन्होंने बताया कि मैं अपनी बेटी का बदला लेना चाहता था।

End of Feed