रोटी बनाते शख्स पर थूकने का आरोप, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Viral Video: मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव में स्थित एक ढ़ाबे पर रोटी बनाते समय कथित तौर पर थूकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की। मामले का संज्ञान लेते हुए फलावदा पुलिस ने जांच के बाद होटल कर्मचारी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Viral Video: सोशल मीडिया के दौर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारा देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला मेरठ जिले के फलावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महलका गांव से सामने आया है, जहां रोटी बनाते समय कथित तौर पर उसपर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

viral video

रोट बनाते हुए शख्स पर रोटी पर थूकने का आरोप

जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। महलका गांव में आमिर नामक व्यक्ति द्वारा संचालित ढाबे पर रोटियां बनाई जा रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने कर्मचारी की गतिविधि का वीडियो बना लिया। वायरल हो रहे वीडियो में यह आरोप लगाया गया है कि रोटी बनाने के दौरान कथित तौर पर उस पर थूक जा रहा है। वीडियो के साथ की गई टिप्पणी में यह भी दावा किया गया कि यहां विभिन्न वर्गों के लोग भोजन करने आते हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर नाराजगी और चर्चा का माहौल बन गया। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं किस तरह रोटी बनाने वाला शख्स हर रोटी पर थूक रहा है। आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए फलावदा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि महलका गांव में आमिर होटल संचालित करता है और आरोपी मुस्तकीम वहां कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और प्रारंभिक पूछताछ व जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें होटल में रोटी बनाते समय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर थूकने का मामला दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महलका गांव में आमिर का होटल है और मुस्तकीम वहां काम करता है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में नियमानुसार आवश्य कार्रवाई की जा रही है।

End Article
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में...

End of Feed