Video: साफ-सफाई कर रहा व्यक्ति छत से गिरा, नीचे खड़े शख्स ने यूं बचाई जान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति छत से नीचे गिर पड़ता है। मगर नीचे खड़े एक शख्स ने अपनी तत्परता से उस व्यक्ति की जान बचा ली।

हादसे कब और किसके साथ हो जाए, ये कोई नहीं बता सकता। कई बार लोगों की एक छोटी सी गलती उन्हें इतनी भारी पड़ती है कि उनके साथ कोई ना कोई घटना अचानक घटित हो जाती है। जैसे इस व्यक्ति के साथ हुआ, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Man Slipped while cleaning the roof

छत से नीचे गिरा शख्स (Instagram/@ghantaa)

छत से नीचे गिरा व्यक्ति

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी छत से नीचे गिर जाता है, मगर उसकी किस्मत बहुत अच्छी थी, जो उस छत के नीचे खड़े व्यक्ति की नजर उस पर पड़ जाती है और वह तुरंत एक्टिव हो जाता है। वह शख्स घर की दीवार पर पाइप से पानी पटा रहा था, तभी व्यक्ति के नीचे गिरते ही वह अपने हाथ फैलाकर उसे रोकने की कोशिश करने लगता है।

End of Feed