Bike Stunt Viral Video: इंस्टाग्राम पर वैसे तो आपने स्टंट का वीडियो काफी देखा होगा, लेकिन आज जो वीडियो हम दिखाने वाले हैं, उसे देखने के बाद आपको आपके फेवरेट गेम Temple Run की याद आ जाएगी। अरे भाई वही Temple Run, जिसे आप दिन-रात अपने मोबाइल फोन में खेला करते थे। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी याद एकदम से ताजा हो जाएगी।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बाइक चला रहा है, जो नदी के बीच में बने डिवाइडर पर बिल्कुल एडवेंचर करते हुए बाइक ले जा रहा है। इस वीडियो में शख्स बिल्कुल वैसे ही अपनी बाइक चला रहा है, जैसे Temple Run गेम में हम लोग फोन में इंसान को दौड़ाया करते थे।
Temple Run स्टाइल में शख्स ने चलाई बाइक
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसको इसी पानी में गिराना है मुझे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई के अंदर दिलेरी खूब है। अब तक इस वीडियो पर एक हजारों से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ghantagram_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
