Scorpion Farming Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दिखाया गया नजारा इतना खौफनाक है कि आप कांप उठेंगे और जमीन पर पैर रखने से पहले चार बार जमीन पर देखेंगे। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में बिच्छुओं की खेती दिखाई गई है, जो देखने में काफी खतरनाक लग रहा है। डरना भी लाजमी है, क्योंकि सबसे विषैले जानवरों की लिस्ट में बिच्छु आता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बिच्छुओं को खाना देता नजर आ रहा है। इस दौरान आप देख सकेंगे तो इनकी खेती कैसे ईंटों के बीच में छोटा सा स्थान बनाकर किया जाता है। दिख रहे वीडियो में आपको हजारों बिच्छु नजर आ रहे हैं, जिन्हें पालने का काम किया जा रहा है। वैसे किसी इंसान के सामने एक बिच्छु आ जाए तो हालत पंचर हो जाती है, यहां तो हजारों है तो फिर सोचिए..। है न ये बेहद खतरनाक वीडियो।
बिच्छुओं की खेती का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो देखने में ही खतरनाक लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या कोई ऐसा हैं, जो इन बिच्छुओं के बीच रखे प्लेट को इकट्ठा कर सकता है। अब तक इस वीडियो पर 10 मिलियन के आसपास व्यूज आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@fasc1nate' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
