Viral Video: 3 साल बाद घर लौटा मालिक तो उड़ गए होश, अपार्टमेंट बन गया था कबूतरों का 'शहर', देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर रूस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक मालिक तीन साल बाद जब अपने घर लौटा तो अंदर का नजारा देखकर वो दंग रह गया। क्योंकि, उस घर के अंदर कबूतरों ने अपना घर बना लिया था।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आप सब रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। क्योंकि, इस वीडियो में एक मालिक जब तीन साल बाद घर लौटा तो अपार्टमेंट की हालत देखकर उसके तोते उड़ गए। दरअसल, शख्स का घर कबूतरों का 'शहर' बन गया था। जिसने भी यह नजारा देखा वह एक पल के लिए जरूर चौंक गया। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

viral video

घर पर कबूतरों का कब्जा (तस्वीर साभार- @BrianMcDonaldIE)

बताया जा रहा है कि यह अजीबोगरीब मामला रूस के वोरकुटा शहर का है। यहां रहने वाला एक शख्स काम के सिलसिले में करीब तीन साल पहले साइबेरिया चला गया था। लेकिन, जल्दबाजी में शख्स घर की एक खिड़की बंद करना भूल गया था। इस छोटी सी गलती के कारण घर का जो हाल हुआ उसकी कल्पना शायद उसने भी नहीं की होगी। खुली खिड़की का फायदा उठाकर कबूतरों ने घर को अपना नया ठिकाना बना लिया। धीरे-धीरे कई कबूतर उस घर के अंदर घुस गए और अपना आशियाना बना लिया। वहीं, तीन साल बाद जब मालिक घर लौटा और दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गया। देखें वीडियो...

End of Feed