सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल (Video Viral) होता रहता है। कभी कोई मजेदार जुगाड़ लोगों का ध्यान खींच लेता है, तो कभी ऐसा नजारा देखने को मिलता है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसने पर मजबूर भी हो गए हैं।
सांड की गोद में सिर रखकर सोते दिखा शख्स (Image credit- X/@gharkekalesh, AI Generated Image)
बीच सड़क पर दिखा हैरान कर देने वाला नजारा
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दो लोग एक बाइक पर सवार होकर अपना रास्ता नाप रहे थे। तभी उन्हें दूर से कुछ ऐसा दिखता है जिसे देख उन्हें लगता है कि शायद सड़क के बीचों-बीच कोई बड़ा सामान पड़ा हुआ है। कैमरा धीरे-धीरे उस जगह की ओर बढ़ता है, लेकिन जैसे ही कैमरा पास पहुंचता है, पूरा नजारा बदल जाता है।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
सांड को ही बना लिया तकिया
असल में सड़क पर एक बड़ा सांड आराम से बैठा हुआ होता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक शख्स उसी सांड के ऊपर आराम से लेटा हुआ दिखाई देता है। उसने अपना सिर सांड के पेट पर रखा हुआ है, जैसे वह कोई मुलायम तकिए पर आराम कर रहा हो। वीडियो में न तो सांड परेशान दिखाई देता है और न ही उस व्यक्ति के चेहरे पर डर नजर आता है। दोनों बिल्कुल शांत होकर सोते दिखाई देते हैं। आमतौर पर लोग सांड जैसे बड़े जानवर के पास जाने से भी बचते हैं। लेकिन यहां एक व्यक्ति उसके ऊपर लेटकर आराम करता नजर आ रहा है। यह देखकर कई लोग हैरान रह गए।वीडियो (Video) पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
हालांकि, यह वीडियो (Video) कहां का है, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो (Video) में भी ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे इसकी लोकेशन का पता चल सके। इसके बावजूद यह क्लिप अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों बार देखी जा चुकी है। यह वीडियो सोशल साइट एक्स (X) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Video) पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे इंसान और जानवर की अनोखी दोस्ती बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। कई लोगों ने मजाक में लिखा कि शायद सांड और इस शख्स की दोस्ती बहुत पुरानी होगी।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
