VIDEO: आग से आंख मिचौली खेल रहा था शख्स, जल गया पूरा चेहरा, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 12, 2023, 02:42 PM IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आग के साथ मस्ती कर रहा था। परिणाम जो हुआ उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आग के साथ मस्ती कर रहा था शख्स
  • परिणाम देखकर कलेजा कांप जाएगा
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Shocking Video: आज कल फेमस होने के लिए लोग एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे करते रहते हैं। कई लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोगों के साथ तो ऐसी घटना घट जाती है, जिससे उन्हें जिंदगीभर के लिए सबक मिल जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के हजारों-लाखों वीडियो (Fire Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Fire Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Fire Viral Video

दिल दहलाने वाला नजार (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

कई बार आपने लोगों को कहते सुना होगा कि 'आग से मत खेलो'.... मतलब ये हुआ कि आग इतनी खतरनाक चीज है, जिससे काफी नुकसान होता है। लोगों की जान तक चली जाती है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आग के साथ आंख मिचौली खेल रहा था। लेकिन, परिणाम जो हुआ उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स मुंह के अंदर कुछ ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए है। वहीं, आग जलाकर उस पदार्थ को उसकी ओर फेंकता है। अंजाम इतना खतरनाक होगा इसकी कल्पना उस शख्स ने भी नहीं की होगी। नजारा देखकर ऐसा लगा रहा है जैसे उसका पूरा चेहरा जल गया। तो दिल थामकर आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

End of Feed