Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजीब और दिलचस्प पलों से भरी पड़ी है। आए दिन इंटरनेट पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को हैरान भी करते हैं और गुदगुदाते भी हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक युवक पुलिस के बड़े अधिकारियों के सामने अपने अनोखे अंदाज से महफिल लूटते नजर आ रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।
पुलिसवालों के सामने हैरतअंगेज स्टंट (तस्वीर साभार- @ssdancerofficial)
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी, जिनमें एक ASP रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं, वहां मौजूद हैं। इसी बीच एक युवक बिना किसी डर के अपने खास अंदाज में डांस और मस्ती करने लगता है। वह वीडियो में अपना परिचय 'कुंजी' के रूप में देता है और बड़े ही मजाकिया लहजे में बातचीत करता है। वहां मौजूद लोग और साथी उसे "एक नंबर भाई साहब" कहकर प्रोत्साहित करते हैं, जिससे माहौल काफी हल्का-फुल्का और मजेदार हो जाता है। खास बात यह है कि पुलिस अधिकारी भी इस पूरे घटनाक्रम को बड़े ही सहज और शांत स्वभाव से देखते नजर आ रहे हैं। जिस तरह का स्टंट चल रहा था, उसने कई लोगों को चौंका भी दिया। आखिर, कैसा माहौल था आप इस वीडियो में देख लें...
पुलिसवालों के सामने अनोखा स्टंट
इस अनोखे और हैरतअंगेज वीडियो को देखकर आप भी चौंक गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ssdancerofficial नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजेदार अंदाज में लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। लोग इसे 'यूपी का असली टशन' और 'पुलिस के साथ मस्ती' कहकर शेयर कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
