Viral Video: आप में से ऐसे कई लोग होंगे, जिन्हें एडवेंचर (Adventure Video) करना पसंद होगा। कुछ लोग तो ऐसे भी होते है, जो एडवेंचर के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। कई बार एडवेंचर के चक्कर में घटनाएं भी घट जाती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी एडवेंचर को लेकर एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर एडवेंचर का एक हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स बाल-बाल बच गया। क्योंकि, कुछ लोग लकड़ी के पुल पर बाइक लेकर जा रहे थे। ऐसे में एक बाइकर का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और पानी में गिरते-गिरते वो बचा।
बाल-बाल बचा बाइकर (तस्वीर साभार- @jamalk38)
हाहाकारी नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में जान से खिलवाड़ है। एक्स पर इस वीडियो को '@jamalk38' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। वहीं, इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
