Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो (Stunt Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है। जबकि, कुछ नजारों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारों को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन इन दिनों जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, उसे देखकर आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी और आप हैरान भी रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स बाहुबली बनकर कंधे पर मोटरसाइकिल उठा ली। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता रह गया।
शख्स का बाहुबली अंदाज (तस्वीर साभार- @iam_vishal1_)
ये भी पढ़ें - VIDEO: ना ड्राइवर, ना ब्रेक... पाकिस्तान में बेकाबू 'स्मार्ट कार' ने ठोकी पुलिस की गाड़ी, लाइव कैमरे में कैद हुआ हादसा
बाहुबली का 'अवतार'
वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में बाहुबली का 'अवतार' है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को iam_vishal1_नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब पेट्रोल 100 रुपये पार हो जाए, तो यही एक विकल्प बचता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिम जाने की जरूरत ही नहीं, भाई का वर्कआउट तो सड़क पर ही हो गया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि हेलमेट न पहनने पर चालान से बचने की नई तरकीब। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
