VIDEO: नाला पार करने के चक्कर में युवक ने लगाई लंबी छलांग, हुई ऐसी लैंडिंग कि एक ही पल में मिट गई सारी खुजली

नाला पार करने के लिए युवक ने लगाई लंबी छलांग, लेकिन दूसरी तरफ पहुंचते ही बैलेंस बिगड़ा और सीधे पानी में जा गिरा। युवक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी हंसी आती है तो कभी हैरानी होती है। अब एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक युवक नाला पार करने की कोशिश करता नजर आ रहा है लेकिन नाला पार करने का उसका तरीका इतना अलग है कि आखिर में जो होता है, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

man jumps over drain falls into water viral video

नाला पार करना चाहता था युवक लेकिन खा गया गच्चा (X/@SurajMaurya03)

नाला पार करने का था प्लान

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि युवक नाले के एक किनारे पर खड़ा है। उसके साथ कुछ लोग भी वहां बैठे हुए हैं। युवक शायद सोचता है कि दौड़कर लंबी छलांग लगाकर वह आसानी से नाले के दूसरी तरफ पहुंच जाएगा। इसके बाद वह पीछे जाता है और पूरी रफ्तार से दौड़ते हुए नाले की तरफ छलांग लगा देता है। एक पल के लिए ऐसा लगता है कि युवक ने सही निशाना लगाया है और वह आराम से दूसरी तरफ उतर जाएगा लेकिन जैसे ही वह दूसरे किनारे के पास पहुंचता है, पूरा खेल ही बदल जाता है।

End of Feed