Oil Injected In Muscles: कई बार ऐसा होता है कि लोग अपना बना बनाया शरीर खराब कर लेते हैं और फिर बाद में उन्हें इस बात का पछतावा होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो इंडोनेशिया के बाली का है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने अपने शरीर के साथ ऐसा खिलवाड़ कर लिया है, जिसके बारे में उसने तो क्या किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। ऐसे में अब उस शख्स के बॉडी की हालत देखने के बाद अच्छे-अच्छे सोच में पड़ जाए। हालांकि, शख्स को इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि वह अपने शरीर से संतुष्ट नहीं है।
मशल्स के ग्रोथ के लिए शख्स ने लगाया ऑयल इंजेक्शन (Image Credit - ruki_bazuki_official/Instagram)
दरअसल, मॉस्को के रहने वाले किरिल टेरेशिन वर्तमान समय में इंडोनेशिया के बाली में रहते हैं। उनका कहना है कि पहले जब वे जिम जाते थे तो उन्हें लोग चूसा हुआ आम कहते थे। इसके अलावा भी उनके गलत व्यवहार किया जाता था। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया कि वे अपने बाइसेप्स में कुछ तरल पदार्थ इंजेक्ट करवाएंगे। फिर उन्होंने अपने बाइसेप्स में तेल इंजेक्ट करवाया, जिसके बाद से अब लोग उन्हें 'रूसी पोपेय' के नाम से जानने लगे हैं।
मशल्स के ग्रोथ के लिए शख्स ने लगाया ऑयल इंजेक्शन
इसके बाद किरिल ने जिम करना शुरू किया और साथ ही वे खाने पर ध्यान देने लगे। वे एक दिन में 6 बार खाना खाते हैं, जिसका खर्च करीब 150 डॉलर आता है, जो करीब 12000 रुपये के लगभग बराबर है। दरअसल, उन्होंने हल्क बनने का सपना देखा था, लेकिन तेल इंजेक्ट करवाने के बाद भी वे अपने शरीर और रंग-रूप से संतुष्ट नहीं हैं। वे अब इन चीजों से छुटकारा पाना चाहते हैं। हालांकि, इससे किरिल दुनिया में काफी फेमस जरूर हो गए और सोशल मीडिया ने उन्हें नाम कमाने का एक रास्ता भी दिया।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
