अजब! शख्स को हुई गंभीर बीमारी तो अपनी पत्नी के लिए ढूंढा नया पति, जीते-जी करवा दी किसी और से शादी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 10:38 AM IST

Ajab Gajab News: वैसे तो घटना कुछ पहले की है लेकिन पत्नी ने अपनी किताब में इस बात का खुलासा किया कि उसके जीवन में नया पति कैसे आया। पत्नी ने अपनी किताब में बताया कि उसका पति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। डॉक्टरों ने उससे कहा था कि वह ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पति ने ही अपनी पत्नी की करवाई शादी
  • मरने से पहले पत्नि के लिए ढूंढा नया पति
  • पत्नी ने अपनी किताब में बताई सारी बात

Ajab Gajab News: कोई भी पति या पत्नी नहीं चाहते हैं कि उनके जीते-जी उनके पार्टनर की जिंदगी में कोई और आए। दूसरी तरफ अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के लिए खुद नया पति ढूंढा और उसकी शादी करवा दी। इस घटना के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। इस बात का खुलासा खुद शख्स की पत्नी ने अपनी एक किताब में किया है। यह किताब सामने आने के बाद दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है।

shadi

प्रतीकात्मक तस्वीर (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

पति को थी गंभीर बीमारी

पत्नी ने अपनी किताब में खुलासा करते हुए बताया कि उसके पति ने उसके लिए एक नया पार्टनर ढूंढने में मदद की। पत्नी ने बताया कि उसके पति ने मरने से पहले उसके लिए एक नया पति ढूंढ दिया था। वैसे तो घटना कुछ पहले की है लेकिन पत्नी ने अपनी किताब में इस बात का खुलासा किया कि उसके जीवन में नया पति कैसे आया। पत्नी ने अपनी किताब में बताया कि उसका पति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। डॉक्टरों ने उससे कहा था कि वह ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाएगा।

End of Feed