बारिश में बच्चे को भीगता देख शख्स ने उतारकर दे दी अपनी रेनकोट, दरियादिली का यह Video देख हर कोई कर रहा तारीफ

तेज बारिश में एक अजनबी ने अपनी रेनकोट उतारकर एक कपल को दे दी ताकि उनका छोटा बच्चा भीगने से बच सके। इंसानियत की मिसाल बना यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उस अजनबी शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो यह याद दिलाता है कि दुनिया में आज भी इंसानियत जिंदा है।

Video Of Man Gives Raincoat to save the baby from rain

शख्स ने छोटे बच्चे को दे दी अपनी रेनकोट (X/@gharkekalesh)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बच्चे को बचाने के लिए खुद भीग गया शख्स

यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में रात का समय और तेज बारिश का नजारा दिखाई देता है। एक पेट्रोल पंप पर एक कपल अपने छोटे बच्चे के साथ स्कूटर पर खड़ा नजर आता है। बारिश इतनी तेज होती है कि माता-पिता बच्चे को भीगने से बचाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन उनके पास कोई दूसरा सहारा नहीं होता। तभी वहां मौजूद एक अजनबी उनकी परेशानी देखता है। बिना कुछ सोचे वह अपनी रेनकोट उतारकर कपल को दे देता है। माता-पिता तुरंत उस रेनकोट में अपने बच्चे को ढक देते हैं, जिससे वह बारिश में भीगने से बच जाता है। इस पूरे पल में बच्चे की मासूमियत और उस शख्स की दरियादिली लोगों का दिल जीत लेती है।

End of Feed