Viral Video: दिन-रात सड़कों पर मेहनत करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की जिंदगी कितनी संघर्षभरी होती है, यह किसी से छिपा नहीं है। तपती धूप हो या मूसलाधार बारिश, ये डिलीवरी राइडर्स बिना शिकायत अपना फर्ज निभाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने डिलीवरी बॉय की सादगी और लगन को देखकर उसे अपनी ब्रांडेड जूतों की जोड़ी तोहफे में दे दी। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV (CCTV Video) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
दिल जीतने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @peaksandthrottle)
ये भी पढ़ें - सबसे अनोखा गणेशोत्सव मंडप! पानी पूरी से सजे गणपति बाप्पा के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी पार्टनर बारिश के बीच साइकिल से अपना ऑर्डर पूरा करने पहुंचता है। उसके पास न तो रेनकोट था और न ही पैरों में जूते, वह महज चप्पल पहनकर ही ड्यूटी कर रहा था। ऑर्डर देने के बाद जब वह जाने लगा, तभी मकान मालिक ने बालकनी से उसे आवाज दी। अमन ने पूछा— ब्राो, शूज लेगा? शुरुआत में डिलीवरी बॉय को लगा कि शायद कोई मजाक हो रहा है या सामान्य बातचीत चल रही है। लेकिन अमन खुद घर से नीचे उतरे और अपने ओरिजिनल 'Adidas' के जूते उस डिलीवरी बॉय के हाथों में सौंप दिए। डिलीवरी बॉय थोड़ी देर तक सहमा रहा, फिर मुस्कुराते हुए जूते स्वीकार कर अपनी साइकिल पर आगे बढ़ गया। देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
अमन शर्मा ने इस घटना का CCTV फुटेज शेयर करते हुए लिखा कि मैंने अपने नए जूते अपने डिलीवरी बॉय को दे दिए, क्योंकि उसे इसकी मुझसे कहीं ज्यादा जरूरत थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को peaksandthrottle नाम के पेज से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे कैमरे के सामने किया गया "पब्लिसिटी स्टंट" बताया, तो अमन ने सफाई देते हुए कहा, "मेरा इरादा कोई अटेंशन या पब्लिसिटी पाने का नहीं था। यह बस एक पल का फैसला था। वह बारिश में भीगा हुआ था, उसके पास रेनकोट नहीं था और वह साइकिल से समय पर डिलीवरी देने आया था। जब मैंने उसके पैरों में सिर्फ चप्पल देखी, तो मुझे लगा कि इन जूतों का सही हकदार वही है। वहीं, कुछ यूजर्स ने अमन की इस सहृदयता और इंसानियत की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि यही जिंदगी का असली मकसद है, दूसरों के काम आना। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
