इसे कहते हैं एक तीर से दो शिकार...पकौड़े तलते-तलते उसी तेल पर बना दी चाय, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: एक शख्स ने ऐसा टैलेंट दिखाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, शख्स ने पकौड़ा तलते-तलते उसी तेल पर चाय भी बना दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video: आप सबने कुछ लोगों को एक साथ दो काम करते हुए देखा होगा या उसके बारे में सुना होगा। हालांकि, आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। लेकिन, कुछ लोग इतने टैलेंटेड (Talent Video) होते हैं कि एक साथ कई काम चुटकी बजाकर कर लेते हैं। ऐसे लोगों के लिए कहा जाता है एक तीर से दो शिकार। सोशल मीडिया पर भी ऐसे लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स एक ही बार में पकौड़ा तलते-तलते चाय भी बना रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Feed