शख्स को पाइपलाइन में सही-सलामत मिला 1997 के जलजीरा का पैकेट, लाखों लोगों ने देखा यह वायरल Video

एक शख्स को पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान 28 साल पुराना जलजीरा का पैकेट मिला। यह पैकेट अभी भी सही सलामत दिख रहा है। वीडियो में बताया गया है कि जलजीरा का यह पैकेट साल 1997 का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स को पाइपलाइन की खुदाई के दौरान साल 1997 में बने जलजीरा का एक पैकेट मिला। इस वीडियो में देखा गया कि जलजीरा का यह पैकेट आज 28 साल बाद भी बिल्कुल जस का तस है। वीडियो के टाइटल में लिखा है, 'से नो टू प्लास्टिक।'

End of Feed