Funny Video: बाइक से टशन दिखा रहा था शख्स, लुढकते-लुढकते ऐसे गिरा देखकर नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 10, 2023, 11:35 AM IST

Funny Stunt Video: एक शख्स अनोखे अंदाज में बाइक से स्टंट कर रहा था। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और बाइक लेकर वो सीधे नीचे गिर पड़ा। इस नजारे को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी
  • बाइक लेकर ऊंचाई से गिरा शख्स
  • वीडियो देखकर आप भी लगाएंगे ठहाके

Bike Stunt Funny Video: आज कल लोगों में फेमस होने की होड़ मची है। इसके लिए लोग एक से एक हैरतअंगेज कारनामे करते रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर 'दुनिया' दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इतना ही नहीं इस मजेदार वीडियो (Trending Video) को बार-बार देखने का मन करेगा।

Stunt Viral Video

स्टंट करने के चक्कर में हो गया खेल, (Photo Credit- Instagram)

लोगों में स्ंटट (Stunt Viral Video) को लेकर काफी क्रेज बढ़ रहा है। खासकर, बाइक से तो लोग कहीं और कभी भी स्टंट करने लगते हैं। कई बार स्टंट करने के चक्कर में बड़ी घटना भी घट जाती है। तो कई बार लोगों का पोपट भी बन जाता है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लें, किस तरह बाइक से स्ंटट करने के चक्कर में शख्स की भद पिट गई। वीडियो में आप देख सकते हैं जंगल में कुछ लोग बाइक से स्टंट कर रहे हैं। तभी एक शख्स बाइक लेकर ऊंचाई पर चढ़ने लगता है। लेकिन, ऊंचाई पर पहुंचते ही शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो बाइक के साथ लुढकते-लुढकते नीचे गिर पड़ता है। आलम ये है कि इस नजारे को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

End of Feed