Stunt Video: स्टाइल मारने के चक्कर में हो गई घनघोर बेइज्जती, बीच सड़क चारों खाने चित्त हो गया शख्स

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 6, 2023, 12:55 PM IST

Stunt Ka Video: एक शख्स बाइक से स्टंट कर रहा था। लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और बीच सड़क औंधे मुंह गिर पड़ा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर चटकारे कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक से स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी
  • बीच सड़क औंधे मुंह गिरा शख्स
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Stunt Ka Viral Video: स्टंट को लेकर आजकल लोगों में काफी क्रेज है। कई लोग तो ऐसे-ऐसे खतरनाक स्टंट (Stunt Viral Video) करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी स्टंट के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। स्टंट करने के चक्कर में जहां कुछ लोगों के साथ घटनाएं भी घट जाती हैं, तो कुछ का मजाक भी उड़ जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लग रहा है। जिसमें एक शख्स सड़क पर बाइक से स्टंट कर रहा था। लेकिन, स्टाइल मारने के चक्कर में शख्स बीच सड़क चारों खाने चित्त हो गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Stunt Ka Video

स्टंट करना शख्स को पड़ गया भारी, (Photo Credit- Instagram)

ये वीडियो (Funny Video) कहां की है इसकी जाकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं खाली सड़क पर एक शख्स बाइक चलाते हुए स्ंटट करने की कोशिश कर रहा है। शख्स बाइक के अगले हिस्से को हवा में उठाता है। लेकिन, अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। जैसे ही शख्स का बैलेंस बिगड़ता है, वो गिरने लगता है और बाइक दूसरी तरफ भागते हुए एक दुकान से जा टकराती है। परिणाम ये होता है कि शख्स बीच सड़क औंधे मुंह गिर पड़ता है। हालांकि, उसकी किस्मत अच्छी थी कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वरना, शख्स के साथ बड़ी घटना भी घट सकती थी।

End of Feed