अजब: बाजार में बेचने से पहले शख्स ने भैंस का किया ब्यूटी ट्रीटमेंट, निखरकर आई ऐसी सुंदरता देखते रह गए लोग

Viral Video: आप देख सकते हैं कि शख्स सबसे पहले अपने भैंस की साफ-सफाई करता है। उसके शरीर के सारे बाल उस्तरे से साफ करता है। इसके बाद सींग की सफाई कर उस पर काला पेंट लगाता है। वह अपने भैंस की बॉडी पॉलिशिंग भी करता है।

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बहुत ही जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। आपने देखा होगा कि शादी-पार्टी में जाने से पहले लड़के-लड़कियां ब्यूटी पार्लर जाकर मसाज-फेशियल आदि करवाते हैं। इससे चेहरे का निखार तो बढ़ता ही है, इसके साथ ही इंसान साफ सुथरा भी हो जाता है। इसी तरह एक शख्स अपनी भैंस का ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाता नजर आया। इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर एक बार के लिए यकीन नहीं होगा।

Buffalo Video

भैंस का ब्यूटी ट्रीटमेंट (इंंस्टाग्राम)

वायरल वीडियो देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स को अपनी भैंस को बाजार ले जाकर बेचना था। इससे पहले वह अपनी भैंस का अच्छे तरीके से ब्यूटी ट्रीटमेंट करता है। आप देख सकते हैं कि सबसे पहले वह अपने भैंस की साफ-सफाई करता है। उसके शरीर के सारे बाल उस्तरे से साफ करता है। इसके बाद सींग की सफाई कर उस पर काला पेंट लगाता है। वह अपने भैंस की बॉडी पॉलिशिंग भी करता है। इसके बाद उसे अच्छे से तैयार करके मार्केट ले जाने के लिए रेडी करता है। देखें वीडियो-

End of Feed