VIDEO: खतरनाक सांप को दबोचना चाह रहा था शख्स, पलक झपकते कुछ हुआ ऐसा देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 7, 2023, 09:25 AM IST

Snake Viral Video: एक शख्स सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, अचानक सांप ने उस पर हमला कर दिया, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल उठा। अब यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स
  • सांप ने पलटकर कर दिया हमला
  • नजारा देख लोग चौंक गए

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में सांप (Snake Video) का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसने लोगों की 'बत्ती' गुल कर दी है। क्योंकि, इस वीडियो (Shocking Video) में एक शख्स खतरनाक सांप को दबोचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, पलक झपकते जो हुआ उसे देख कर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई।

Sanke Video

सांप का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

ज्यादातर लोग सांपों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, ये काफी खतरनाक होते हैं। कई लोग तो सांप को देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो जानबूझकर सांप से पंगा लेते रहते हैं। कई बार तो परिणाम काफी खतरनाक हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी एक शख्स सांप को दबोचने की कोशिश कर रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं एक विशालकाय सांप फन फैलाकर बैठे हुए है। तभी एक शख्स सांप को पकड़ने की कोशिश करता है। जैसे ही शख्स सांप की ओर हाथ बढ़ाता है, सांप उसपर हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन, शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बच जाता है। लेकिन, कुछ समय बाद शख्स सांप को पकड़ने में कामयाब हो जाता है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। तो पहले आप भी दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

End of Feed