टॉयलेट से ही गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई में शामिल हो गया शख्स, अब वायरल हो रहा वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 30, 2025, 08:20 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो गुजरात हाईकोर्ट का बताया गया है, जिसमें वर्चुअली केस से जुड़े पक्ष शामिल होते हैं। मगर इसी बीच फ्रेम में ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर शायद आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा।

Today Viral Video: फिल्मों या फिर रियल लाइफ में आपने अदालत की कार्यवाही जरूर देखी होगी। इनमें वकीलों को आपस में झगड़ते हुए भी देखा होगा। कई बार वकीलों को अजीबगरीब दलीलें पेश करते हुए भी देखा होगा। मगर गुजरात हाईकोर्ट में एक केस की सुनवाई में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। हाईकोर्ट की सुनवाई वर्चुअल हुई। यानी जज से लेकर वकील और केस से जुड़े दोनों पक्ष ऑनलाइन ही जुड़ गए। केस की सुनवाई शुरू हुई और जज साहब ने इस सिलसिले में अपनी बात शुरू की।

Viral Video Today

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई में शामिल हुआ शख्स। (Photo/X.com)

टॉयलेट सीट पर बैठा नजर आया शख्स

मगर जज और वकील से इतर नजर फ्रेम में नजर आ रह एक ऐसे शख्स पर जाती है जो बेहद अजीब स्थिति में नजर आता है। देखकर हैरान हो जाएंगे एक पक्ष वर्चुअल सुनवाई में टॉयलेट से ही शामिल हो गया। वीडियो में देखेंगे कि शख्स टॉयलेट सीट पर बैठा है और अदालत की कार्यवाही बड़े ध्यान से सुन रहा है। मगर उसकी इस हरकत में सुनवाई में अन्य पक्ष को हैरान परेशान कर दिया। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में शख्स टॉयलेट सीट बैठा हुआ नजर आता है।

End of Feed