भीड़ का फायदा उठाया, महिला ने पास खड़ी दूसरी यात्री के बैग से पार कर दिया मोबाइल, Video कैमरे में हुआ कैद

लोकल ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने सामने खड़ी दूसरी महिला यात्री के पर्स से मोबाइल निकाल लिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सार्वजनिक जगहों चोरी की घटना अक्सर देखने को मिलती है। लोग अक्सर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और जेबकतरे जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। हाल में एक ऐसी ही घटना का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन में एक महिला भीड़ का फायदा उठाकर दूसरी महिला के बैग से मोबाइल निकाल लेती है।

Woman steals mobile from purse video viral

पर्स से मोबाइल निकालती महिला (X/@SenBaijnath)

पलक झपकते ही बैग से गायब हुआ मोबाइल

वायरल वीडियो (Viral Video) किसी लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है। ट्रेन में रोज की तरह काफी महिलाएं सफर कर रही हैं। सभी अपने-अपने काम या बातचीत में व्यस्त नजर आती हैं। इसी दौरान नीले रंग का सूट पहने एक महिला बार-बार इधर-उधर देखती हुई दिखाई देती है। उसकी हरकतों को देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी सही मौके का इंतजार कर रही है।

End of Feed