Viral Video: स्कूल में वड़ा पाव स्टॉल खुलवाना चाहता था लड़का, तुकाराम मुंढे ने दिया सेहत का ज्ञान

महाराष्ट्र में स्कूलों में वड़ा पाव स्टॉल दोबारा खोलने की मांग लेकर पहुंचे लड़के को FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने पौष्टिक भोजन खाने की सलाह दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक लड़के का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के और महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़का तुकाराम मुंढे से यह कह रहा है कि उसके दोस्तों ने उससे अपने स्कूल के वड़ा पाव स्टॉल को फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में आप इस पर क्या कहेंगे?

maharashtra school vada pav ban tukaram mundhe viral video

बच्चे के सवाल का जवाब देते हुए महाराष्ट्र FDA के निर्देशक तुकाराम मुंढे (Instagram/@indraneilmanaspure)

बच्चे के सवाल पर क्या बोले तुकाराम मुंढे

इस पर मुंढे ने बच्चे को एक प्यारी सी स्माइल देते हुए कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि अच्छा खाओगे तो तुम्हारा शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेगा, इसलिए अच्छा खाना खाओ। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ऑयली और फैट रीच फूड्स स्वादिष्ट हो सकते हैं लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

End of Feed