Video: महाकुंभ में फर्स्ट क्लास में सफर कर रहा शख्स, कोच के बाहर मची अफरा-तफरी, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर 28 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'मैं अपने केबिन के अंदर लगभग नज़रबंद था।

Viral Video: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। ऐसे में बेताब श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए संगम तक पहुंचने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिन्‍होंने यूजर्स को परेशानी में डाल दिया है। हाल में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें बिहार में भीड़ ने पहले से ही खचाखच भरी बोगियों में जाने से मना करने पर एक ट्रेन पर पत्थरों से हमला किया, खिड़कियों को तोड़ा और काफी नुकसान पहुंचाया।

दो ट्रेनों के के बीच का अंतर।

प्रयागराज में महाकुंभ मेले में पहुंचने के प्रयास में लोगों की भीड़ से भरी ट्रेनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में यात्री बिना टिकट के यात्रा करते दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, फर्स्ट क्लास एसी में कुछ यात्री शांत और आरामदायक यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद जिसमें उन्होंने अपने अनुभव और अव्यवस्थित, खचाखच भरे जनरल डिब्बों के बीच बहुत बड़ा अंतर दिखाया है।

End of Feed