Viral Video: मगरमच्छों के बीच फंसा जेब्रा, फिर पानी के अंदर चला ऐसी खूनी खेल देखकर थर्रा जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 10, 2023, 09:51 AM IST

Magarmach Zebra Ka Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और जेब्रा का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कांप गए। क्योंकि, दोनों के बीच पानी के अंदर खतरनाक लड़ाई हो रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ और जेब्रा का खतरनाक वीडियो
  • नजारा देखकर चकरा गया लोगों का दिमाग
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Magarmach Zebra Ka Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ को देखकर दिन में ही 'तारे' नजर आ जाते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) काफी क्यूट भी होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में मगरमच्छ और जेब्रा का ऐसा वीडियो (Magarmach Zebra Ka Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि, दोनों के बीच जिस तरह लड़ाई हो रही थी उसने सबको चौंका दिया है।

Magrmacha Ka Video

दिल दहलाने वाला नजारा, (Photo Credit- Instagram)

पानी के अंदर मगरमच्छ का राज चलता है। बड़े-बड़े जानवरों को मगरमच्छ मिनटों में धूल चटा देता है। लेकिन, इस वीडियो (crocodile and zebra fight Video) में जेब्रा ने ऐसा काम किया है, जिसपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं मगरमच्छों के बीच जेब्रा फंस गया है। पहले जेब्रा और एक मगरमच्छ के बीच लड़ाई हो रही है। मगरमच्छ जेब्रा का शिकार करना चाहता है, लेकिन जेब्रा भी हार मानने के लिए तैयार नहीं है और मगरमच्छ को कड़ी टक्कर देता है। वहीं, कुछ समय बाद दूसरा मगरमच्छ भी वहां पहुंच जाता है और वो भी जेब्रा पर हमला करता है। फिर जो होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

End of Feed