Viral Video: पानी से घसीटते हुए मगरमच्छ को बाहर निकाला, फिर बेरहमी से तेंदुए ने किया शिकार

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 15, 2023, 05:32 PM IST

Animal Viral Video: एक तेंदुए ने बड़ी बेरहमी से मगरमच्छ का शिकार किया है। जिस तरह तेंदुआ मगरमच्छ को घसीटते हुए पानी से बाहर ले जा रहा था, उसे देखकर लोग दंग रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ और तेंदुए का खतरनाक वीडियो
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Crocodile Leopard Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी क्यूट होते हैं और उन्हें बार-बार देखने का मन भी करता है। इसी कड़ी में एक मगरमच्छ और तेंदुए का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें तेंदुए ने बड़ी बेरहमी से मगरमच्छ का शिकार किया है।

Leopard Crocodile Video

दिल दहलाने वाला नजारा, (Photo Credit- Instagram)

ये तो हम सब जानते हैं पानी के अंदर मगरमच्छ का राज चलता है। पानी में बड़े-बड़े जानवरों को मगरमच्छ धूल चटा देता है। वहीं, जमीन पर तेंदुआ का भौकाल रहता है। क्योंकि, काफी फूर्ति से वो शिकार पर हमला करता है। सोशल मीडिया पर आपने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन, इस वीडियो में तेंदुए ने मगरमच्छ की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आप भौचक्के रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं तेंदुआ मगरमच्छ को पानी से घसीटते हुए बाहर निकालता है। फिर साइड में ले जाकर बड़ी बेरहमी से उसका शिकार करने लगता है। नजारा इतना खतरनाक था जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाए। देखें चौंकाने वाला वीडियो...

End of Feed