500 साल पुरानी पेंटिंग गैराज में पड़ी खा रही थी धूल, महज 15 मिनट की बोली में 8 करोड़ में बिकी

ऑक्सफोर्डशायर के एक गैराज में मिली धूल भरी पुरानी पेंटिंग ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। पूरी दुनिया इस वजह से नहीं चौंकी की यह पेंटिंग 500 साल पुरानी है। बल्कि यह जितने में बिकी उसकी कीमत सुनकर हैरान रह गई। मैडोना और चाइल्ड की यह पेंटिंग बनबरी के JS Fine Arts में 15 मिनट तक चली ऑनलाइन बोली के दौरान करोड़ों में बेची गई।

गैराज में पड़ी एक पुरानी और धूल से भरी पेंटिंग ने सबको चौंका दिया। जांच के बाद पता चला कि यह कोई साधारण तस्वीर नहीं, बल्कि 15वीं शताब्दी के पुनर्जागरण काल की एक अनमोल तस्वीर है। इस पेंटिंग में मैडोना और चाइल्ड को दर्शाया गया है और माना जाता है कि इसे प्रसिद्ध इतालवी चित्रकार पिएत्रो वानुची ने बनाया था। वही कलाकार जिन्हें कभी लियोनार्डो दा विंची के बराबर कहा जाता था।

_Madonna and Child viral photo

मैडोना और चाइल्ड की 500 साल पुरानी पेंटिंग करोड़ में बिकी (फोटो साभार: एआई प्रतीकात्मक)

15 मिनट की नीलामी में लगी बोली

ऑक्सफोर्डशायर के बनबरी स्थित JS Fine Arts नीलामी घर में यह दुर्लभ कलाकृति £685,000 (करीब 7 लाख पाउंड के करीब कीमत) में एक निजी खरीदार ने खरीद ली। इसको अगर रुपयों में बात करें तो यह 8 करोड़ से ज्यादा में बिकी है। बोली इतनी रोमांचक थी कि सिर्फ 15 मिनट में वैश्विक स्तर से खरीदार फोन पर जुड़ने लगे और नीलामी घर का फोन लगातार बजता रहा।

End of Feed