Video Viral: इस देश में बनाई गई 12 फीट लंबी रोटियां, साइज देख इंटरनेट यूजर्स हुए हक्के-बक्के

अफगानिस्तान से एक चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 12 फीट लंबी रोटी बनाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में रोटी का आकार देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

Viral Video: आज के टाइम में सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लगातार लोगों द्वारा देखा जा रहा। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल 45 सेकंड के इस वीडियो ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भला ऐसा भी हो सकता है? पहली बार में तो आपको भी वीडियो देखकर यकीन नहीं होगा।

12 foot roti Afghanistan

इस देश में बनाई गई 12 फीट लंबी रोटियां (फोटो: X/ @Sheetal2242)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रोटी बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके पीछे दो बुजुर्ग बैठे हुए हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बच्चों की भी आवाज सुनी जा सकती है। रोटी बना रहे शख्स की इस कलाकारी को देखने के बाद आप भी फैन हो जाएंगे।

End of Feed