VIDEO: थके कदमों से बच्चे का भविष्य संवारती दिखी मां, स्कूल पहुंचाने के लिए कर रही मेहनत को देख भावुक हुए लोग

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करते, बल्कि हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

जो लोग अक्सर बात-बात पर अपने माता-पिता को यह ताने देते रहते हैं कि, 'आखिर आपने हमारे लिए किया ही क्या है?' उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए। किसी भी माता-पिता के लिए उनके बच्चों का भविष्य बहुत ही मायने रखता है और वे इसके लिए दिन-रात तपस्या करते हैं। जीतोड़ मेहनत करके उनकी पढ़ाई कराते हैं और उनका भविष्य संवारते हैं। गर्मी हो, बारिश हो या थकान, मां-बाप अपने बच्चों के लिए हर परेशानी खुशी-खुशी सह लेते हैं। ताकी उनका बच्चा एक बेहतर और कामयाब इंसान बन सके।

Video of a mother dropping her child off at school on a bicycle

साइकिल पर बच्चे को बैठाकर स्कूल छोड़ने जाती मां (X/@CopAmir)

बच्चे को स्कूल पहुंचाने के लिए मां की ये मेहनत देख भावुक हुए लोग

हाल में जो वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, वह इसी बात का उदाहरण है कि एक मां-बाप कितनी मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ाते-लिखाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने बच्चे को साइकिल पर स्कूल ले जाती नजर आ रही है। मां ने चेहरे को पीले कपड़े से ढंका हुआ है और पीछे स्कूल यूनिफॉर्म पहना बच्चा बैग लटकाए साइकिल की करियर पर आराम से बैठा है। साइकिल की हैंडल में बच्चे का थरमस लटका हुआ है और सड़क पर ट्रैफिक के बीच मां आराम से साइकिल चलाते हुए नजर आ रही है।

End of Feed