Chor Ka Video: स्कूटी पर हाथ रखा लॉक टूट गया, फिर सेकंडों में उड़ा ले गया लखनऊ का ये चोर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 20, 2025, 08:53 AM IST

Chor Ka Video: सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर पहले स्कूटी के पास पहुंचता है और कुछ ही सेकंड में लॉक तोड़ देता है। इसके बाद वह स्कूटी को स्टार्ट कर सड़क पर ले जाता है और फरार हो जाता है।

Chor Ka Video: लखनऊ में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक चोर ने रात के अंधेरे में स्कूटी का लॉक तोड़कर उसे चुरा लिया और इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना 4 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 2 बजे हुई, जब एक शख्स ने बड़ी ही चालाकी से स्कूटी चुराने की वारदात को अंजाम दिया।

कैमरे कैद हुआ चोर

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर पहले स्कूटी के पास पहुंचता है। उसने स्कूटी पर अपना हाथ रखा और लॉक टूट गया। इसके बाद वह स्कूटी को स्टार्ट कर सड़क पर ले जाता है और फरार हो जाता है। चोर की यह हरकत इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। घटनास्थल पर मौजूद एक दुकान के बाहर लगे कैमरे ने इस पूरी वारदात को रिकॉर्ड कर लिया।

End of Feed