ट्रेन के नीचे फंसा सांड, लोको पायलट ने कुछ ऐसे बचाई जान, दरियादिली के इस Video की जमकर हो रही तारीफ

एक सांड रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे फंस गया था। जब लोको पायलट को इस बात का पता चला तो वह उसे बचाने के लिए जो किया उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोको पायलट ने अपनी समझदारी और इंसानियत से एक सांड की जान बचा ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेल की पटरी पर एक सांड ट्रेन के नीचे फंस गया था। यह स्थिति बहुत ही खतरनाक थी, क्योंकि जरा सी लापरवाही उस सांड की जान ले सकती थी।

Video Of Bull stucked under train

ट्रेन के नीचे फंसा सांड (X/@Riyaghoshm)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ट्रेन के नीचे फंसे सांड की लोको पायलट ने बचाई जान

जैसे ही लोको पायलट को इस बात का पता चला, उसने तुरंत ट्रेन रोक दी और बिना देर किए वह सांड को बचाने की कोशिश में लग गया। वह धीरे-धीरे ट्रेन को बैक करने लगा। जिससे ट्रेन के नीचे फंसा सांड वहां से निकल जाता है। इस नेक काम में आस-पास मौजूद लोगों ने भी लोको पायलट की मदद की। सभी ने मिलकर सावधानी से सांड को बाहर निकालने का प्रयास किया। कुछ देर की मेहनत के बाद आखिरकार सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही सांड बाहर आया, वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटना का वीडियो किसी शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed