12 मंजिल ऊपर हवा में झूलती रही नन्ही बच्ची, नीचे खड़े पड़ोसियों ने स्टूल के सहारे बचाई जान, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

Viral Video: चीन के एक रिहायशी इलाके में 12वीं मंजिल की बालकनी में फंसी मासूम बच्ची का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बच्ची कई फीट ऊपर हवा में लटकी हुई थी। जान जाने के खतरे के बीच नीचे की मंजिल पर रहने वाले पड़ोसियों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की से बाहर निकलकर बच्ची के पैरों के नीचे स्टूल टिकाया और उसकी जान बचाई।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं और रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में चीन में से एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी धड़कनें बढ़ जाएगी। यहां एक छोटी बच्ची बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर बनी खिड़की की ग्रिल में फंस गई। बच्ची का शरीर खिड़की के बाहर हवा में लटक रहा था और वह केवल अपनी गर्दन या हाथों के सहारे टिकी हुई थी। जरा सी चूक और बड़ा हादसा हो सकता था। इसे पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

End of Feed