सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी बच्ची एक बाइक सवार को हेलमेट पहनने की सलाह देती हुई नजर आ रही है। बच्ची की इस सलाह ने लोगों का दिल जीत लिया। यह वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है। जिसे इंस्टाग्राम पर यशवंत रेड्डी नाम के यूजर ने शेयर किया है।
बच्ची ने दिलाई हेलमेट पहनने की याद (Instagram/@dramaqueen_trishika)
बच्ची ने शख्स को हेलमेट लगाने की दी सीख
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची कार की खिड़की के पास बैठी हुई है और सड़क की ओर देख रही है। तभी उसकी नजर पास से गुजर रहे एक ऐसे बाइक सवार पर पड़ती है, जिसने हेलमेट नहीं पहना होता। यह देखकर बच्ची बिना झिझक के उस व्यक्ति को आवाज लगाती है और कहती है, “बाबू, कृपया हेलमेट पहनो।” बच्ची की आवाज बहुत ही मासूम थी लेकिन वह इसी मासूम आवाज में बहुत ही गंभीर बात बोल देती है, जैसे कोई बड़ा इंसान किसी बच्चे को समझा रहा हो।
ये भी पढ़ें:
बच्ची की बात सुनकर ठहाके लगाने लगे लोग
बच्ची की यह बात सुनकर कार के अंदर बैठे उसके माता-पिता हंसने लगते हैं, वहीं बाइक सवार भी मुड़कर बच्ची की तरफ देखता है और मुस्कुरा देता है। यह छोटा सा पल वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। वायरल हो रहे इस वीडियो के कैप्शन में भी साफ लिखा है कि इस वीडियो का मकसद किसी को बुरा कहना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के बारे में एक मैसेज देना है।वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर लोगों को बच्ची का यह अंदाज बहुत ही पसंद आया। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह तो छोटी ट्रैफिक पुलिस लग रही है।” वहीं दूसरे ने कहा, “अब तक की सबसे प्यारी ट्रैफिक ऑफिसर।”डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
