Navratri Viral Video: इतनी प्यारी ‘मां दुर्गा’ आपने नहीं देखी होगी, क्यूट बच्ची का Durga अवतार वायरल, वीडियो देख हर किसी ने जोड़े हाथ!

cute baby Durga look: नवरात्रि के मौके पर एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मां दुर्गा के रूप में सजी नजर आ रही है। उसकी मासूमियत और क्यूट एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहे हैं। यह वीडियो भक्ति और खुशी का सुंदर उदाहरण बन गया है।

Navratra latest video: देश में इस समय चैत्र नवरात्र चल रहा है। बता दें शुक्रवार के दिन चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। जिसमें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही हर जगह भक्ति का माहौल देखने को मिलता है। घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो (emotional viral video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खुश भी हो रहे हैं और भावुक भी। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची को मां दुर्गा के रूप में सजाया गया है। बच्ची ने लाल रंग का लहंगा और चुन्नी पहनी हुई है, जो उसे बहुत सुंदर बना रहा है।

little girl Durga avtar

नन्ही बच्ची बनी मां दुर्गा (Photo: Instagram/pyarimishii)

मासूम और प्यारी बच्ची का वारल वीडियो देख हर कोई खुश

इसके साथ ही उसने गहने और सिर पर मुकुट भी पहना हुआ है। पूरा श्रृंगार ऐसा है कि वह सच में मां दुर्गा के छोटे रूप जैसी नजर आती है। वीडियो में बच्ची को कोई अपनी गोद में उठाए हुए हैं। वह बहुत ही मासूम और प्यारी लग रही है। उसके चेहरे के क्यूट एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहे हैं। कभी वह इधर-उधर देखती है तो कभी हल्की सी मुस्कान देती है, जिसे देखकर लोगों का मन खुश हो जाता है। इस वीडियो (devotional viral video) को देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे मां दुर्गा खुद नन्हे रूप में धरती पर आ गई हों। यहां देखें पूरा वीडियो:

End of Feed