VIDEO: मम्मी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा मासूम बच्चा, कहा- 'मेरा सामान चुराती है, जेल में डाल दो'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 11:54 AM IST

Viral Video: एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक महिला पुलिसकर्मी से अपनी मम्मी की शिकायत कर रहा है। बच्चे का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे का धांसू अंदाज
  • मम्मी की शिकायत लेकर पहुंचा थाने
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Little Boy Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक मासूम बच्चे का क्यूट वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर ना केवल आप सोच में पड़ जाएंगे बल्कि उसकी बातें सुनकर दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो (Funny Video) काफी पसंद आ रहा है और बार-बार उसे देख रहे हैं।

Kid Video

बच्चे ने माहौल बना दिया

कहते हैं बच्चे 'भगवान' का रूप होते हैं। क्योंकि, उनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता। बच्चे अक्सर अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हालांकि, कई बार बच्चे ऐसी हरकत भी कर देते हैं, जिसे देखकर बड़े भी दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Trending Video) में एक बच्चे की हरकत देखकर यूजर्स दंग रह गए। बताया जा रहा है कि बच्चे की उम्र महज तीन साल है। वह अपनी मम्मी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। वीडियो में आप देख सकते हैं बच्चा महिला पुलिस कर्मचारी से अपनी मां की शिकायत कर रहा है। बच्चा कहता है कि वो अपनी मम्मी की चोरी की हरकतों से काफी परेशान है। बच्चा कहता है उसकी मम्मी उसका चॉकलेट चुरा लेती है। बच्चा कहता है कि उसकी मम्मी को जेल में डाल दो। देखें वीडियो...

End of Feed