Old Monk Tea Video: भारत में चाय के दीवाने बहुत लोग हैं। देश में तरह-तरह की चाय बेची जाती है। सबसे ज्यादा लोगों को अदरक वाली चाय पसंद होती है। दूसरी तरफ गोवा में शराब वाली चाय बेची जा रही है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शराब वाली चाय का वीडियो सामने आने के बाद बहुत सारे लोग गोवा पहुंच रहे हैं। ज्यादातर लोग इसके बनने के प्रॉसेस के बारे में जानने को उत्सुक हो रहे हैं। फिलहाल शराब वाली चाय का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
ओल्ड मोंक टी
गोवा में ओल्ड मोंक टी
शराब वाली चाय को 'ओल्ड मोंक टी' नाम दिया गया है क्योंकि यह चाय ओल्ड मोंक रम डालकर बनाया जा रहा है। इस चाय का स्वाद लेने के लिए आपको भी गोवा जाना होगा। बता दें कि गोवा सुंदर समुद्र तटों, फैंसी रेस्टोरेंट और बेहतरीन शराब के लिए जाना जाता है। यहां लोग अपनी छुट्टियां मनाने आते हैं। गोवा न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी लोगों का सबसे पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन है। शराब वाली चाय गोवा के कैंडोलिम स्थित सिंक्वेरिम बीच पर बेची जा रही है। देखें वीडियो-
Old monk tea in Goa. The end is near!!! 🙉 t.co/1AYI0ikR40
— ANI (@ANI) Nov 3, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ओल्ड मोंक रम के अजीबोगरीब मिश्रण से चाय बनाकर बेच रहा है। सबसे पहले आप देखेंगे कि दुकानदार ओल्ड मोंंक रम से चाय बनाने के लिए मिट्टी के कुल्हड़ को गर्म करता है। इसके बाद उसमें बोतल से ओल्ड मोंक रम डालता है। इसके बाद इसमें ही वह केतली से चाय डालता है। फिर जब शराब वाली चाय बन जाती है तो वह इसे कुल्हड़ में डालकर सर्व करता है। वीडियो को @DrVW30 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'गोवा में ओल्ड मॉन्क टी।'
