जंगल का असली किंग कौन! पेड़ के नीचे आराम फरमा रहा था शेरों का झुंड, इस जानवर को देखते ही सब के सब फुट लिए

कहते हैं कि शेर जंगल का राजा होता है, लेकिन जंगल के राजा कहे जाने वाले शेरों की नजर जैसे ही इस जानवर पर पड़ती है, वे सभी दुम दबाकर वहां से भाग खड़े होते हैं। जंगल का यह अद्भुत नजारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यूं तो जंगल का राजा शेर को माना जाता है। लेकिन इस वायरल वीडियो ने इस अवधारणा को बदल कर रख दिया। दरअसल, जंगल के राजा कहे जाने वाले शेरों का एक झुंड एक विशाल हाथी को देख ऐसे दुम दबाकर भागा जैसे वह उन सबको एक साथ खा जाएगा। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @makwavi_african_safaris नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

End of Feed