Video: मौत के मुंह में भी बच गई जान! कुत्ते के पीछे पड़ी शेरनी कुएं में गिरी, दोनों शिकारी और शिकार एक साथ फंसे

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शेरनी और कुत्ता दोनों एक ही कुएं में फंसे नजर आ रहे हैं।

वायरल न्यूज (Viral News): कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि कुदरत का बना बनाया निजाम भी बदल जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता और एक शेरनी एक ही कुएं में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है।

lioness dog well viral video

कुत्ता और शेरनी एक साथ कुएं में फंसे (X/@DoctorLemma)

कुएं में गिरे शिकारी और शिकार

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @DoctorLemma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में इस घटना से जुड़ी कुछ जानकारी भी दी गई है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि एक कुत्ते के पीछे एक शेरनी पड़ गई थी। एक तरफ कुत्ता अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भाग रहा था तो दूसरी तरफ शेरनी पूरी ताकत के साथ अपने शिकार का पीछा कर रही थी। इसी दौरान कुत्ता और शेरनी दोनों अचानक से एक खुले कुएं में गिर गए। अब कुएं में दोनों शिकार और शिकारी आमने-सामने थे लेकिन कुएं में दोनों के गिरने के बाद जो हुआ, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

End of Feed