Lion Ka Video: शेरों के बीच फंसा शख्स, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 21, 2022, 11:43 AM IST

Lion Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स शेरों के बीच पहुंच गया उसके बाद शख्स की ऐसी हालत हुई, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेरों के बीच फंसा शख्स
  • शेरों ने ताबड़तोड़ किए शख्स पर हमले
  • कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला नजारा

Lion Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के भी काफी वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Animal Viral Video) इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आपके पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स शेरों के बीच जा फंसा, उसके बाद उसकी ऐसी हालत हुई जिसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे।

Lion Video

शेरों के बीच फंसा शख्स, (Photo Credit- Instagram)

ये तो हम सब जानते हैं शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, क्योंकि उसके सामने बड़े-बड़े जानवरों की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में शेर के सामने इंसान की क्या हालत होती होगी उसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। ज्यादातर लोग तो शेर का नाम सुनते ही कांप जाते हैं। लेकिन, जरा सोचिए अगर कोई इंसान शेरों के बीच फंस जाए तो उसकी क्या हालत होगी? इस वायरल वीडियो में आपको ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स शेर के बाड़े में घुस जाता है। जिसमें कई शेर मौजूद होते हैं। शख्स को देखकर शेरों का झुंड बेकाबू हो जाता है और उस पर टूट पड़ता है। बार-बारी से शेर शख्स पर हमला करने लगता है। शख्स खुद को बचाने की कोशिश भी करता है, लेकिन शेरों के चंगुल से वो खुद को बचा नहीं पाता है। वहीं, कुछ लोग इस नजारे को कैमरे में कैद कर रहे होते हैं। फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed