Video: जीप पर बैठे शख्स के पास आया शेर, बिना कुछ किए लौट गया वापस, समझदारी की खूब हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर एक शेर और एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि शख्स को देखकर शेर बिना शिकार किए वहां से वापस लौट जाता है। शेर से शख्स का बच जाना सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल रहा है।

सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल में जंगल की दुनिया का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देख लोग हैरान रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल सफारी घूमने आया एक शख्स अपनी जीप के बोनट पर बैठा दिख रहा है। तभी उसके सामने एक शेर आ जाता है, जिसे देख शख्स डरने के बजाय वहीं पर चुपचाप बैठा रहता है। शेर थोड़ी देर उस शख्स को घूरता है और फिर वह बिना कुछ किए वापस चला जाता है।

End of Feed