ये है जंगल का एथलीट! खजूर के ऊंचे पेड़ से उतरते तेंदुए को देख लोग रह गए दंग, अद्भुत ताकत की खूब हुई तारीफ

एक तेंदुए को ऊंचे खजूर के पेड़ से उतरते देख लोग सन्न रह गए। तेंदुए के इस अद्भुत ताकत का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक तेंदुआ एक बहुत ऊंचे खजूर के पेड़ से नीचे उतरते दिख रहा है। वीडियो में पेड़ की ऊंचाई करीब 15 से 20 मीटर बताई जा रही है। तेंदुआ बिना किसी डर के, सिर्फ अपने मजबूत पंजों और कमाल की बॉडी बैलेंस के सहारे सिर नीचे उतर गया।

पेड़ से उतरता तेंदुआ

पेड़ से उतरता तेंदुआ (X/@Rainmaker1973)

पेड़ से उतरते दिखा तेंदुआ

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ पेड़ से उतरते वक्त हर कदम बहुत सावधानी से संभालकर रख रहा है। उसे इस तरह उतरते देख लोग हैरान रह जाते हैं कि इतनी ऊंचाई से एक तेंदुआ भला कैसे इतनी आसानी से उतर रहा है। यह वीडियो अफ्रीका के तारंगिरे नेशनल पार्क, तंजानिया का बताया जा रहा है।

End of Feed