VIDEO: तेंदुए को देख भाग रहे थे कुत्ते, पकड़ में आया सबसे पीछे चल रहा पपी, फिर जो हुआ उसे देख हर कोई रह गया हैरान

महाराष्ट्र के पालघर का एक CCTV वीडियो वायरल है, जिसमें तेंदुआ कुत्तों का पीछा करते हुए एक नन्हे पपी को पकड़ लेता है लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।

रात के अंधेरे में अचानक तेंदुआ सामने आ जाए तो किसी की भी हालत खराब हो सकती है। सोचिए, अगर सामने एक नन्हा सा और प्यारा सा पपी हो और उसके पीछे तेज रफ्तार से तेंदुआ दौड़ रहा हो, तो नजारा कितना डरावना होगा। महाराष्ट्र के पालघर से सामने आए एक CCTV वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला लेकिन इस घटना का अंत इतना हैरान कर देने वाला था कि इसे देखकर लोग भी सोच में पड़ गए।

leopard chases dogs caught little puppy viral video

तेंदुए को देख भागते कुत्ते (Instagram/@hasleyoriginals)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

तेंदुए के जबड़े में था छोटा पपी, लेकिन अगला पल देख दंग रह गए लोग

वायरल वीडियो (Viral Video) रात के समय का बताया जा रहा है। जिसमें कई कुत्ते एक साथ भागते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक तेंदुआ तेजी से दौड़ रहा होता है। कुत्तों का पूरा झुंड अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था, लेकिन एक छोटा सा पपी बाकी कुत्तों के साथ तेज नहीं दौड़ पाता। धीरे-धीरे यह पपी सबसे पीछे रह जाता है। तेंदुआ भी उसके बेहद करीब पहुंच जाता है। कुछ ही सेकंड में वह नन्हे पपी को पकड़ लेता है। यह देखकर ऐसा लगता है कि अब उस पपी का बचना मुश्किल है। लेकिन तभी कहानी अचानक बदल जाती है। तेंदुआ उस पपी को पकड़ने के बाद उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय छोड़ देता है। नन्हा सा वह पपी किसी तरह वहां से भाग निकलता है। कुछ ही पलों पहले जो पपी तेंदुए के सामने बेबस नजर आ रहा था, वह अब आखिरकार सुरक्षित बच जाता है।

End of Feed