बस की खिड़की पर ऐसे कूदा तेंदुआ, कुछ ही सेकंड में बदल गया नजारा, वायरल वीडियो देख कांप उठेंगे!

सोशल मीडिया पर इस समय एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफारी बस की खिड़की पर अचानक एक तेंदुआ झपट्टा मारता हुआ दिखाई देता है। घटना का यह वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कर्नाटक के बनरघट्टा जैविक उद्यान का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जहां पर तरह-तरह के वीडियो हर दिन वायरल होते रहते हैं। इस समय यहां पर तेंदुआ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देखेंगे कि एक बस सड़क पर खड़ी है। जिसके बाहर एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। तभी तेंदुआ खिड़की पर अचानक से झपट्टा मारता है और अपने पंजे से एक महिला के हाथ पर हमला कर उसे घायल कर देता है। इंटरनेट पर इस 11 सेकंड के वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस बस में शीशे के पास जाली लगा हुआ था। जरा सोचिए अगर ऐसा नहीं होता तो कुछ ज्यादा ही नुकसान हो सकता था। यह वायरल वीडियो कर्नाटक के बनरघट्टा जैविक उद्यान का बताया जा रहा है।

Leopard attack

बस की खिड़की पर कूदा तेंदुआ, फिर महिला को किया घायल (फोटो: X/@kaankit)

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर @kaankit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद पोस्ट में लिखा है कि 'वीडियो कर्नाटक के बनरघट्टा जैविक उद्यान का है। पर्यटकों को घुमा रही बस की खिड़की पर एक तेंदुआ अचानक छलांग लगाता है और अपने पंजे से एक महिला के हाथ पर वार कर उसे घायल कर देता है।'

End of Feed