Leena Nagwanshi: कौन है ये 22 साल की सोशल मीडिया स्टार, जिसने फांसी लगाकर दे दी जान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 28, 2022, 12:58 PM IST

Raigarh Leena Nagwanshi Instagram Influencer Death News: 22 साल की ​​सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी (Leena Nagwanshi) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सुसाइड से दो दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना एक रील्स अपलोड किया था।

Leena Nagwanshi Death News: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की सुसाइड के सदमे से अभी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उबर भी नहीं पाई थी। दूसरी तरफ एक और पॉपुलर स्टार की आत्महत्या ने लोगों को चौंका दिया है। जहां एक तरफ तुनिषा शर्मा ने अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। वहीं इस स्टार द्वारा अपने घर पर फांसी लगाकर जान देने की खबर सामने आ रही है। आपको जानकर शॉक्ड लगेगा कि इस स्टार की उम्र भी मात्र 22 साल है।

leena sucide

लीना नागवंशी (इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया स्टार लीना नागवंशी

छत्तीसगढ़ की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी (Leena Nagwanshi) की आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। 22 साल की लीना नागवंशी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लीना नागवंशी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली थीं। वह एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थीं। लीना सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती थीं। सुसाइड से दो दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना एक रील्स अपलोड किया है। लीना के इंस्टाग्राम पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

End of Feed