लाहौर में लस्सी पीने के लिए रात के 3 बजे लगी लाइन, Video पर मजेदार कमेंट कर लोगों ने खूब लिए चटकारे

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स पाकिस्तानियों को ट्रोल करते नजर आ रहा है। शख्स वीडियो में दिखा रहा है कि कैसे पाकिस्तान के लोग रात के तीन बजे भी लस्सी पीने के लिए मख्खियों की तरह एक जगह पर जुटे हुए हैं।

रात में खाने-पीने की क्रेविंग्स अक्सर कई लोगों को होती है। ऐसे में अगर रात के समय में कुछ मनपसंद चीजें खाने-पीने को मिल जाए तो फिर क्या ही कहने। लोगों के इसी शौक को देखते हुए शहर में कई दुकानें रात में भी खुलती हैं और उन दुकानों पर रात के समय में भी काफी भीड़ लगती है। कुछ ऐसा ही नजारा पाकिस्तान के लाहौर में देखने को मिला। जहां एक कंटेंट क्रिएटर रात के 3 बजे लाहौर में खुली एक दुकान का नजारा दिखा रहा है। जहां वह दिखा रहा है कि लोग कैसे रात के 3 बजे भी दुकान पर लस्सी पीने के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं।

End of Feed