लाहौर के नन्हे उस्तादों की आवाज पर फिदा हुए भारतीय, Viral Video की लोगों ने जमकर की तारीफ

लाहौर की सुर ताल अकादमी के बच्चों ने पंजाबी गाना 'अल्फाज' गाकर भारत और पाकिस्तान के लोगों का दिल जीत लिया। 9 साल के अब्दुल रहमान समेत इन नन्हे कलाकारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कहते हैं कि संगीत की कोई भाषा या सरहद नहीं होती। अच्छी आवाज और दिल से गाया गया गाना किसी का भी दिल जीत सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो (Video) में पाकिस्तान के लाहौर के कुछ छोटे बच्चे बेहद खूबसूरत अंदाज में पंजाबी गाना गाते नजर आ रहे हैं। उनकी मासूम आवाज और गाने के अंदाज ने भारत से लेकर पाकिस्तान तक के लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो को देखने के बाद भारतीय यूजर्स भी बच्चों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग तो उन्हें प्यार से छोटे नुसरत फतेह अली खान तक कह रहे हैं। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

lahore children qawwali viral video

लाहौर के बच्चों की कव्वाली के मुरीद हुए भारतीय (Instagram/@williamgamborg)

सुर ताल अकादमी के बच्चों ने दिखाया हुनर

वायरल वीडियो (Viral Video) में लाहौर की सुर ताल अकादमी के कुछ बच्चे नजर आ रहे हैं। ये बच्चे पंजाबी गाना 'अल्फाज' गाते हुए दिखाई देते हैं। खास बात यह है कि उनकी आवाज में एक अलग ही मिठास सुनाई देती है। बच्चे जिस आत्मविश्वास और लगन के साथ गाना गा रहे हैं, उसे देखकर कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएगा। इस दौरान बच्चों के साथ नॉर्वे के मशहूर डांस ग्रुप 'क्विकस्टाइल' के सदस्य विलियम गैम्बर्ग भी मौजूद थे। उन्होंने भी बच्चों के साथ मिलकर गाने में हिस्सा लिया। वीडियो में बच्चों और विलियम की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

End of Feed