Ladkon Ki Ladai:लड़कों के बीच अनोखे अंदाज में लड़ाई, देखिए किस तरह एक-दूसरे को चप्पलों से जमकर कूटा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 9, 2023, 11:07 AM IST

Ladai Viral Video: किसी बात पर दो लड़कों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे को जिस तरह चप्पलों से पीटा उसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कों के बीच खतरनाक अंदाज में लड़ाई
  • दोनों ने एक-दूसरे को जमकर कूटा
  • वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Ladai Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि, इस वीडियो (Ladai Video) में दो लड़कों के बीच खतरनाक अंदाज में लड़ाई हो रही है। दोनों ने एक-दूसरे पर चप्पलों की 'बरसात' कर दी। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। इतना ही नहीं इस लड़ाई को देखकर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं और ठहाके भी लगा रहे हैं।

Ladai Video

लड़कों के बीच खतरनाक लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

आज तक आपने लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे। अपने आस-पास भी लोगों को लड़ते हुए देखा होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Ladai Viral Video) में जिस तरह दो लड़के लड़ रहे हैं उसने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं किसी बात पर दो लड़कों के बीच लड़ाई शुरू हो गई है। दोनों को देखकर ऐसा लगता है जैसे एक-दूसरे के खून के प्यासे हों। दोनों लड़कों के हाथ में चप्पल हैं और एक-दूसरे पर जमकर बरसा रहे हैं। कॉलर पकड़कर जिस रफ्तार में दोनों एक-दूसरे की पिटाई कर रहे हैं उसने सबको हैरत में डाल दिया। हालांकि, इस लड़ाई को देखकर लोगों की हंसी भी छूट रही है। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देख लें...

End of Feed