Kutte Saanp Ka Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनके बारे में सोचे नहीं होते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही झन्नाटेदार वीडियो (Viral Video) इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते ने सांप की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। कई यूजर्स तो इस वीडियो (Trending Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
कुत्ते ने गदर मचा दिया, (Photo Credit- Instagram)
सांप (Saanp Viral Video) को देखकर तो कई बार बड़े-बड़े जानवर 'नौ दो ग्यारह' हो जाते हैं। छोटे जानवर तो सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, सांप काफी खतरनाक अंदाज में किसी पर हमला करता है और काम तमाम कर देता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Snake Video) में एक छोटे से कुत्ते ने सांप की बैंड बजा दी। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पिंजरे के अंदर सांप उछल-कूद कर रहा है। तभी एक कुत्ता वहां आता है और सीधे सांप पर टूट पड़ता है। कुत्ता बुरी तरह सांप हमला करता है। उसे पटक-पटक कर मारने की कोशिश करता है। हालांकि, सांप भी जवाब देने की कोशिश करता है। लेकिन, कुत्ता फुल फॉर्म में था और पिंजरे से सांप को बाहर निकालता है। उसके बाद मुंह में दबोच कर भाग जाता है। देखें वीडियो...
कुत्ते ने बवाल काट दिया
सांप ने कुत्ते की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखखर लोग घबरा गए। कई लोगों को तो यह शॉकिंग मंजर हजम नहीं हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'memol_wildlife' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग शेयर किए हैं। वहीं, करीब एक लाख 30 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वीडियो देखकर कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि कुत्ते ने तो गदर मचा दिया भाई।
